पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में इन दिनों एक साथ कई बाघ दिख रहे हैं। दरअसल गर्मी के कारण बाघ परिवार अपनी मांद छोड़ कर या तो जंगल के मुख्य मार्गों पर दिख रहे हैं अथवा जलाशयों के आसपास। पर्यटन सत्र पंद्रह जून को समाप्त होना है। ऐसे में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। मंगलवार को एक साथ तीन बाघ जंगल की सड़क पर चहलकदमी करते दिखे तो रोमांचित पर्यटकों ने खूब तस्वीरें उतारीं। यह भी पढ़ें- बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक,यादगार बना जंगल सफारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...