पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। पीटीआर की बराही रेंज में शारदा नदी के पार बड़े पैमाने पर वन और राजस्व भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों बाद पांच सदस्यीय टीमें निगरानी में हैं। एसडीओ रमेश चौहान की अगुवाई में टीमें लगातार संबंधित क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य कर रहीं हैं। बीते दिवस जब टीम शारदा नदी के पार रमनगरा क्षेत्र में सीमांकन कार्य करने पहुंची थी कि तो उस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध रुप से वन भूमि की जोताई करते मिले। चालक भाग गए पर दोनों ही ट्रैक्टरों को एसएसबी चौकी पर खड़ा करा दिया गया था। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि एक एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। बाकी चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...