पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- बिजनौर में मां द्वारा छोड़े गए हाथी के बच्चे को पीटीआर ने अपना लिया है। इसे पीटीआर के आंगन की किलकारी बनाया गया है। निसर्गा अब इसकी मां की भूमिका निभाएगी। साथ ही कर्नाटक से लाए गए सूर्या मणिकांत इसका अपना परिवार होंगे। नन्हें हाथी के बच्चे को माला रेंज में सहूलियत से व्यवस्थाएं बना कर रखा गया है। बिजनौर से पीटीआर के वन्यजीव विशेषज्ञ और डीएफओ की अगुवाई में नन्हें हाथी को पीटीआर लाकर उसके रुकने और रहने की व्यवस्था माला के पास की गई है। पोषण के लिए लेक्टोजिन और सर्दी में गरमाहट के लिए अंगीठी का इंतजाम किया गया है। नन्हें हाथी के बच्चे की आमद के बाद पीटीआर के कर्मी उत्साहित हैं। कर्नाटक से लाए गए हाथियों के साथ उसे रहने का अभ्यस्थ बनाया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ऐसा पहली बार है कि जब कि...