पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। पीटीआर मुख्यालय दफ्तर में कुल नौ राजकीय और कंडम हो चुके वाहन व सात वन अपराधों में सीज किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की गई। शासन से गठित समिति ने सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया संपन कराई। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह, डीएम से नामित सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एआरटीओ द्वारा नामित यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी की मौजूदगी में बोली लगाई गई। अनुमानित मूल्य 5,14300 रुपये के मुकाबले विभाग को बोलियों के जरिए 6,68000 रुपये की धनराशि मिली। यह अनुमान से 23 फीसदी से ज्यादा रही। एक वाहन की नीलामी अनुरूप बोली न लगने से टल गई। यह भी पढ़ें- क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 206 वाहनों के चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...