पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। कैम्पा योजना अंतर्गत पीलीभीत टाइगर रिजर्व को चार नई बाइक आंवटित कर दी गई है। ताकि संवेदनशील स्थानों पर गश्त समेत आवाजाही में सुविधा हो। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने की दिशा में भी प्रयास किए जा सकें। प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की वार्षिक कार्ययोजना में फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए आवंटित वाहनों में रॉयल एनफील्ड हंटर-350 शामिल हैं। इन चारों बाइकों के पंजीकरण नंबर भी आवंटित कर दिए गए हैं। कैम्पा निधि से द्वारा इन वाहनों के आवंटन के पीछे उद्देश्य जंगल में गश्त बढ़ाना, वन्यजीवों के अंगों की तस्करी रोकना आदि हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि केम्पा से चार नई बाइकें आवंटित की गई हैं। विशेष रूप से फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.