पीटीआर के बेतला में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
लातेहार, सितम्बर 11 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर के बेतला में शुक्रवार को दूसरी बार राष्ट्रीय वन शहीद दिवस काफी गरिमा से मनाया गया। मौके पर पार्क मेन गेट परिसर में स्थापित वन शहीद स्मारक पर सीसीएफ सह पीटीआर डायरेक्टर बतौर मुख्य अतिथि एसआर नटेश समेत कई अन्य वनाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य अतिथि नटेश ने कहा कि पूरे विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है,जहां प्राचीन काल से ही वन एवं वन्य जीवों को मानव-जीवन का अभिन्न अंग माना गया है। वहीं कई धार्मिक ग्रंथों में जंगल और जानवरों को संपूर्ण जगती का जीवन रेखा बताया गया है। पर काफी दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बात है कि जंगलों में हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई,अवैध उत्खनन, प्राकृतिक संसाधनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.