पीलीभीत, सितम्बर 3 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मछली मारते हुए वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व की निगरानी टीम गश्त पर थी, तभी प्रतिबंधित कोर एरिया में दो युवक सोनू, किशन और हरिंद्र निवासी माधोटांडा मछली पकड़ते हुए मिले। वन विभाग की टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आई। वन अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही दोबारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ रहे दो लोग पकड़े गए, लगा जुर्माना डीएफओ मनीष सिंह ...