पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। रात्रि में जंगल से होकर गुजरने वाले क्षेत्रों की सड़कों पर अब कानवाए (समूह में वाहन) सिस्टम लागू किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस आदेश का विरोध होने लगा है। पर पीटीआर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए व्यवस्था में बदलाव की बात कही है। कानवाए सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। ताकि रूट के आधार पर टीमों को लगाकर व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। भाकियू के किसान नेता ने नियम अव्यवहारिक बता कर सात मार्च को धरना देने का एलान किया है। जंगल में बाघ समेत वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जंगल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़कों पर रात में वाहनों की आवाजाही को प्रभावी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत गुजरने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.