पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत माला रेंज सात साल की उम्र वाले नर बाघ का शव मिला है। बाघ का शव मिलने के बाद पीटीआर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और बिंदुवार जानकारियां जुटाई। बाघ का शव मिलने की रिपोर्ट शासन को दी गई है। साथ ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया। बीमारी (केनाइन डस्टेंपर) से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। माला और महोफ रेंज के अंतर्गत पीटीआर में ही धमेला कुआं के पास शनिवार की रात में एक बाघ के घास पर लेटे होने की लोकेशन मिलने पर वन कर्मियों ने कुछ देर रुक कर मॉनीटर किया। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर पास जाकर देखा। तब भी कोई गतिविधियां नहीं करने पर अधिकारियों को बाघ के बारे में सूचित किया गया। ट्रैक्टर आदि मंगा कर वन कर्मी पहुंचे और बाघ को हिलाने ढुलाने के प्रयास किए। पर कोशिशें ...