पीटीआर की दियोरिया रेंज में जंगल की जमीन जोतने वाले 16 लोगों पर मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 4 -- पूरनपुर/घुंघचाई। दियूरिया रेंज की नवदिया बंकी बीट में एक दर्जन से अधिक लोगों ने ट्रैक्टरों से जुताई कर जंगल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने जमीन पर सैकड़ो पौधे नष्ट कर दिए। सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर भी तोड़ डाले। सूचना पर पीटीआर के अधिकारियों ने पहुंच कर हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस मामले में वन दरोगा की ओर से थाना बंडा में 11 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज की नवदिया बंकी बीट में वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत एक अगस्त को सुबह साथी वन दरोगा बृजपाल और न्यूनतम वेतन कमी मोरपाल के साथ गश्त कर रहे थे। फगुनिहाई गांव के किनारे नवदिया बंकी कक्ष संख्या 7 के पास वन कर्मियों ने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टरों से जंगल की जमीन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.