पीटीआर की जंगल भूमि पर कब्जे का प्रयास, 16 पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- बंडा, संवाददाता। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज स्थित नवदिया बंकी बीट में जंगल की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप में वन विभाग की तहरीर पर बंडा थाने में 11 नामजद और पांच अज्ञात समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ट्रैक्टरों से वन भूमि की जुताई कर अर्जुन, जामुन और गुटेल प्रजाति के सैकड़ों पौधे नष्ट कर दिए गए तथा सीमांकन के लिए लगाए गए आरसीसी पिलर भी तोड़ दिए गए। वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि एक अगस्त को गश्त के दौरान वनकर्मियों ने फगुनिहाई गांव के निकट कक्ष संख्या-7 में कुछ लोगों को ट्रैक्टरों से जंगल की जमीन जोतते देखा। यह भी पढ़ें- पीटीआर की दियोरिया रेंज में जंगल की जमीन जोतने वाले 16 लोगों पर मुकदमा वनकर्मियों को देखकर सभी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। मौके पर निरीक्षण में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.