पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, हिटी। डीएफओ के फर्जी दस्तखत और फर्जी प्रपत्र बना कर करोड़ों का लोन लेने के प्रयास का मामला सामने आने बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने शिकंजा कसा है। पीटीआर की एनओसी या संबंधित किसी भी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से दिए गए अब तक के लोन की जांच कराने की की संस्तुति कर डीएम को पत्र भेजा है। इस मामले में बिंदुवार जानकारियां व स्पेशल रिपोर्ट भी डीएम को भेजी गई है। बीते दिनों लोन लेने के लिए डीएफओ के बनाए गए फर्जी दस्तखत और प्रपत्र से बैंक से फर्जी लोन लेने का प्रयास किया गया था। इसकी स्क्रीनिंग के लिए डीएफओ मनीष सिंह ने संस्तुति कर डीएम पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में पूरनपुर के बैंक से करोड़ों का लोन लेने के लिए आवेदन किया गया था। इसमें वन विभाग की ओर से जारी एनओसी लगाई गई है। कूटरचित दस्तावेज को जब सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.