पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू
बोकारो, जुलाई 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल खेल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को ट्रेनिज हॉस्टल मैदान में पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगी। यह चैंपियनशिप अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर एवं एशिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे स्वर्गीय पीटर थंगराज की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भर्रा एलेवन, तुपकाडीह, परटांड़, झोपड़ो, नरकरा, राधानगर, शिबुटांड़ और सेल फुटबॉल अकादमी सहित आठ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.