पीटने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मऊ, जून 22 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा-करीमाबाद निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर अपने दिव्यांग बड़े भाई को मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अश्विनी कुमार यादव ने आरोप लगाया कि 20 जून की रात वह अपने बड़े भाई अरविंद यादव के साथ मौजूद था। इसी दौरान पांच लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.