शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। लोदीपुर पुल से पहले नाले में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सदर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी बृजेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई आशीष के साथ मोहल्ले के आकाश राठौर ने लोदीपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने रेलवे पुलिया के नीचे मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद आकाश उसे वहीं छोड़कर चला गया। सोमवार सुबह आशीष का शव नाले में पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- पीटकर फेंका गया आशीष को नाले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी आकाश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल बृजेश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.