फतेहपुर, जनवरी 7 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव के निवासी ट्रक चालक का पैर आरोपित ने पिटाई कर तोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को वह रात करीब 9 बजे अपने गांव ब्राह्मणपुर आ रहा था। तभी राहुल के ही गांव के निवासी गोलू दुबे पुत्र रामू दुबे ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मार पीट से उसके पैर की हड्डी टूट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.