दुमका, जनवरी 29 -- दुमका। प्रतिनिधि। दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईसीजी करने के एवज में निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूली जाने का एक मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत मिलने पर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट रुबेन हेम्ब्रम ने ईसीजी में तैनात टेक्नीशियन को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जेनरल मरीजों से ईसीजी करने का दर 20 रूपया निर्धारित किया गया है,पर ईसीजी केबिन में तैनात टेक्नीशियन की ओर से प्रति व्यक्ति से 80 रूपए वसूले जा रहे थे। बजाप्ता टेक्नीशियन ने केबिन के बाहर 80 रूपए का बोर्ड भी लगाया था,जबकि पूर्व सुपरिटेंडेंट ने एक लेटर जारी कर 20 रूपया प्रति व्यक्ति से ईसीजी लेने का दर निर्धारित किया था। करीब 8 माह गुजरने के बावजूद टेक्नीशियन की ओर से प्रति मरीजों से ईसीजी करने के एवज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.