पीजी होमसाइंस विभाग में सावन मिलन समारोह
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी होमसाइंस विभाग में गुरुवार को सावन मिलन समारोह और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता रानी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर सावन की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक छटा प्रस्तुत की।सावन गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत और आकर्षक बना दिया। समारोह का प्रमुख आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. कुसुम कुमारी, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. विदिशा मिश्रा, डॉ. अंजली चंद्रा एवं डॉ. श्वेता प्रियदर्शिनी उपस्थित रहीं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.