प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयगाराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में एक माह के अंदर दो बार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना को लेकर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। मंगलवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय और फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष व निर्माण प्रभारी डॉ. मान सिंह ने पीजी हॉस्टल का निरीक्षण किया। हॉस्टल के जिस कमरे में आग लगी थी उसे देखा और छात्रों से बातचीत की। प्राचार्य ने हॉस्टल में खुले बिजली के तारों, टूटे स्विच बोर्ड और अव्यवस्थित इलेक्ट्रिक पैनल को सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस छात्र के कमरे में अनाधिकृत रूप से एसी, फ्रिज व बिजली के उपकरण चालू स्थिति में मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- एसआरएन के पीजी हॉस्टल में लगी आग 100 कमरे के हॉस्टल में इस समय 90...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.