भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी हिंदी के शिक्षक डॉ. दिव्यानंद और पीजी इतिहास के शिक्षक डॉ. केके मंडल के स्थानांतरण की अधिसूचना वापस ले ली गई है। शुक्रवार को कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर दी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सिंडिकेट की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद यह प्रक्रिया की गई है। तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अधिसूचना वापस हुई है। दोनों शिक्षकों को अलग-अलग आरोपों के बाद दंड के रूप में जेपी कॉलेज नारायणपुर भेजा गया था। डॉ. मंडल को 2023 जबकि डॉ. दिव्यानंद को 2025 में भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...