पीजी से लेकर यूजी का नामांकन लटका
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बीआरएबीयू के सभी 42 अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी 24 और 25 मार्च को सभी तरह के कार्य का बहिष्कार करेंगे। ऐसे में पीजी से लेकर यूजी का नामांकन लटक गया है।कर्मियों ने कहा कि इन दो दिनों में कॉलेजों में तालाबंदी भी रहेगी। कॉलेज में पढ़ाई, परीक्षा और नामांकन में कर्मी सहयोग नहीं करेंगे। इस आंदोलन में कॉलेज के नियमित कर्मचारी के साथ दैनिक वेतन भोगी-संविदा कर्मचारी व व्यावसायिक कोर्स के कर्मीभी शामिल रहेंगे। कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि 25 तारीख तक विवि प्रशासन मांगों पर विचार नहीं करता तो आंदोलन को और उग्र रूप किया जाएगा। एक अप्रैल से सभी कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.