पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के दूसरे दिन 10 परीक्षार्थी निष्कासित
मुंगेर, सितम्बर 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 18 सितंबर से आठ केन्द्रों पर ली जा रही है। शनिवार को परीक्षा के दूसरे दिन एक पाली में विभिन्न विषयों के सीसी-5 पेपर की परीक्षा हुई। इस दौरान कदाचार के आरोप में 10 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार दूसरे दिन ग्रुप-सी में शामिल भूगोल, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विषय के सीसी-5 पेपर की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 1702 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिनमें 1648 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, आरडी कॉलेज, शेखपुरा परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में 10 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.