रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी और एमकॉम) सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-26) के नियमित और वोकेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे की एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, नियमित पाठ्यक्रमों के लिए सीसी-201 की परीक्षा 25 फरवरी, सीसी-202 की 28 फरवरी, सीसी-203 की 2 मार्च और सीसी-204 की परीक्षा 7 मार्च को होगी। वोकेशनल पाठ्यक्रमों के तहत सीसी-201, सीसी-202 और सीसी-203 की परीक्षाएं क्रमशः 25 फरवरी, 28 फरवरी और 2 मार्च को आयोजित होंगी। वहीं, एमबीए पाठ्यक्रम के सीसी-205 और सीसी-206 विषयों की परीक्षाएं 9 मार...