मुंगेर, सितम्बर 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-11 (सत्र- 2025-27) परीक्षा- 2026 के लिए पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने मंगलवार को परीक्षा सूचना संख्या- MUEX-19/2025/752/2026 जारी कर पांच सितंबर को जारी केंद्र निर्धारण संबंधी आदेश में संशोधन किया है। संशोधित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पूर्व निर्धारित कोशी कॉलेज, खगड़िया से जुड़े कुछ पीजी विषयों के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत संबंधित विभागों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब निर्धारित नए केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी।

विषयवार बदले परीक्षा केंद्र: संशोधित सूची के अनुसार वनस्पति विज्ञान, रसाय...