मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है। पहले दिन कुल 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा। विश्वविद्यालय के अनुसार नियमित और बैकलॉग विद्यार्थियों को 10 से 16 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है। इसके बाद 17 से 19 मार्च तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा। परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। पहले दिन भरे गये फॉर्म में कला संकाय के 20 और वाणिज्य संकाय के 7 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।-----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...