मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छठी मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों के लिये नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ कर दी है। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को 29 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन कराने का समय दिया गया है। वहीं नामांकन के बाद 29 जनवरी से 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इस दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग अथवा पीजी सेंटर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.