मुंगेर, जनवरी 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी सेंटरों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की नामांकन प्रक्रिया तीन माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पांच मैरिट लिस्ट के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बावजूद बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह जाने के कारण विश्वविद्यालय अब छठा मैरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। इसे लेकर गुरुवार को आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 में चार मैरिट लिस्ट के जरिये नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद पीजी सेमेस्टर-1 की शेष 2478 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 15 जनवरी को पांचवां मैरिट लिस्ट जारी किया गया, जिसमें 591 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। चयनित छात्रों को 19 जनवरी तक नामांकन का अवसर दिया गया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.