मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से जारी है। बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल (सोमवार) निर्धारित की गई है, जो आज समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद 21 एवं 22 अप्रैल को विद्यार्थियों को 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही, सभी विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे फॉर्म भरने से पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य कराएं। इसके बिना परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते फॉर्म भरकर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.