मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्रों से जुड़ी प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें अबतक कुल 629 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार नियमित और बैकलॉग विद्यार्थियों को 10 से 16 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है। वहीं 17 से 19 मार्च तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। अबतक भरे गये फॉर्म में कला संकाय के 222, विज्ञान संकाय के 406 तथा वाणिज्य संकाय के 1 विद्यार्थी शामिल हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.