मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभागों और 9 पीजी सेन्टरों में नामांकित सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के उन विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है, जो किसी कारणवश अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों के लिये 13 और 14 मार्च को विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति दी है। इसके लिये विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सत्र 2025-27 के वे विद्यार्थी, जिनका किसी कारण से पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था, वे निर्धारित दो दिनों के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सूचना में कहा गया है कि वे विद्यार्थी जिन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय से ही स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद पीजी में ना...