मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की चल रही परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करायी गयी। परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर परीक्षा केन्द्र से कुल 5 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। वहीं दोनों पालियों में कुल 3475 ने परीक्षा दी। जबकि, 282 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि, विश्वविद्यालय के सात परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा में कुल 3757 परीक्षार्थियों में 3475 उपस्थित हुए, जबकि 282 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कदाचार के आरोप में 5 परीक्षार्थी को आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर परीक्षा केन्द्र से निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि प्...