खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 व बैकलॉग सत्र 2024-26 की परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन बिना विलंब शुल्क के आगामी 16 मार्च तक भरने की तिथि निर्धारित की है। जबकि बिलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने का समय आगामी 17 से आगामी 19 मार्च तक दी गई है। इधर कोशी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि स्टूडेंटस अपना दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन संबंधित कर्मियों से कराने के उपरांत ऑनलाइन भुगतार कर परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...