आरा, दिसम्बर 8 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को विवि ने मौका दिया है। पीजी सेमेस्टर वन के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 11 दिसंबर तक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर कर विद्यार्थी उसका सत्यापन कॉलेज और विभाग से कराएंगे। सत्यापन के बाद ही एडमिट कार्ड निर्गत होगा।बता दें कि पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा 17 दिसंबर से प्रस्तावित है।इसका एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को जारी होगा। बता दें कि सेमेस्टर वन की आंतरिक परीक्षा को लेकर निर्देश जारी होने पर कॉलेज और विभाग ने प्रोग्राम जारी करना शुरू कर दिया है। आंतरिक परीक्षा 15 दिसंबर तक लेने का पत्र जारी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...