आरा, जून 1 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2024-26 के एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग की है। विद्यार्थी आदित्य कुमार सहित अन्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से पिछले महीनों पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट-2025) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपीयरिंग के तौर पर फॉर्म भरा था। इन्हें अपीयरिंग के तौर पर शामिल किया गया था। कहा कि बीते 22 अप्रैल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद सभी स्नातकोत्तर विभागों ने कागजात सत्यापन के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग विभागों की ओर से सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल शै...