पीजी सेकंड सेमेस्टर : 27 से 29 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क का भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म
पूर्णिया, जुलाई 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 27 से 29 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क का ऑनलाइन पीजी सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म छात्र-छात्राएं भर सकते हैं। नियमित विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल तथा बैकलॉग विद्यार्थियों के लिए यूएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित की गई है। प्रायोगिक विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 1150 रुपए तथा गैर-प्रायोगिक विषयों के लिए 900 रुपए निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि समाप्त होने के बाद 5 से 11 अगस्त तक दो परीक्षा केंद्रों पर पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा में पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ सभी पीजी कॉलेज के लगभग 3 हजार छात्र छात्राएं भाग लेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.