भागलपुर, सितम्बर 11 -- पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में छत का मलबा गिरा, टला बड़ा हादसा भागलपुर, वरीय संवाददाता।तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कार्यालय की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे दरबान जफर अनवर बाल-बाल बचे। दरबान ने बताया कि मलबा गिरने से महज कुछ सेकेंड पहले ही वे उस जगह से हटे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विभाग में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।विभाग के शिक्षकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भवन की स्थिति बेहद जर्जर है और इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्मार्ट सिटी में घोषित चालीस जर्जर भवन नहीं तोड़े गए विवि की कई पुरानी इमारतों का हाल ऐसा ही है, जहां छात्र, शिक्...