दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। समस्तीपुर महिला कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने शनिवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान किया। मुख्यालय में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा को योगदान पत्र सौंपने के बाद विभाग में प्रो. कर्ण का स्वागत किया गया। वहां निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. दमन कुमार झा ने उन्हें पदभार सौंप दिया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार मेहता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुरेश पासवान, डॉ. आरएन चौरसिया, निरेन्द्र कुमार, रामसेवक भारती, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने नये विभागाध्यक्ष प्रो. कर्ण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.