जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की 48 सीटें बढ़ाने के योग्य शैक्षणिक संसाधनों एवं अन्य सुविधाओं की जांच नेशनल मेडिकल काउंसिल करेगी। इससे अस्पताल में जांच यंत्र बढ़ाने के साथ कॉलेज में क्लासरूम, लाइब्रेरी एवं अन्य संसाधन बढ़ाने में जुटा है, ताकि एनएमसी की मानक पर एमजीएम खरा उतरे। नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम कभी भी जमशेदपुर आकर जांच कर सकती है। एनएमसी की एनओसी पर 2023 से एमजीएम कॉलेज को एमबीबीएस के साथ पीजी की पढ़ाई हो रही है। इसके बाद पीजी में लगातार सीटों की संख्या बढ़ रही है। अभी एमजीएम कॉलेज में विभिन्न विभागों में पीजी की 51 सीटों पर पढ़ाई हो रही है, लेकिन पीजी में 150 सीट तक करने की योजना है, जिससे एमजीएम से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को पीजी के लिए दूसरे राज्य न जाना पड़े। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पीजी को लेक...