पीजी में नामांकन को प्रवेश परीक्षा 31 और एक को
पटना, जुलाई 25 -- पीयू ने शनिवार को 2026 की स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके अनुसार यह परीक्षा 31 जुलाई और एक अगस्त को दो पालियों में होगी। 31 जुलाई को पहली पाली में एमएड और बीलिब साइंस की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में एमसीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और पीएम एंड आई आर की परीक्षाएं ली जाएंगी। इन सभी के लिए मगध महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एक अगस्त को पहली पाली में एलएलबी की परीक्षा होगी, जिसके लिए तीन केंद्र मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज और पटना कॉलेज निर्धारित किए गए हैं, जबकि दूसरी पाली में एलएलएम की परीक्षा मगध महिला कॉलेज में ही होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.