पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 के नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों को थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन शुरू होने का इंतजार है। सभी की नज़रें थर्ड मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं, लेकिन विश्वविद्यालय अभी तक पीजी की खाली सीटों की आधिकारिक सूची जारी नहीं कर पाया है। अभ्यर्थी लगातार यह जानने को उत्सुक हैं कि किस महाविद्यालय और किस विषय में कितनी सीटें रिक्त हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन थर्ड मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले खाली सीटों की अद्यतन सूची सार्वजनिक करने की कवायद में है। इस संबंध में नामांकन समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जायेंगी, जिसके बाद रिक्त सीटों का विस्तृत ब्यौरा जारी किया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी विभाग और सभी पीजी कॉलेज से पीजी की रिक्त बची सीटों का डा...