मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले का मंगलवार को अंतिम दिन है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले की तारीख नहीं बढ़ायी जायेगी। 12 मार्च से फिर से पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल खोलने का प्रस्ताव कुलपति के पास भेजा गया है। कुलपति के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। प्रस्ताव में 17 मार्च तक पोर्टल खोलने की बात है।पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट मिलाकर अबतक 7279 छात्रों ने दाखिला लिया है। तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले छात्रों को विषय और कॉलेज बदलने का भी मौका मिलेगा। पीजी में 11 हजार छात्रों के दाखिले लिये जाने हैं। उधर, सोमवार को जूलॉजी विभाग के दर्जनभर छात्र डीएसडब्ल्यू के पास पहुंचे। छात्रों ने शिकायत की कि कोर्स वर्क पूरा होने के बाद भी उन्हें अबतक गाइड न...