मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिला सोमवार को पूरा हो गया। सोमवार को ऑनस्पॉट दाखिले का अंतिम दिन था। विभागों और कॉलेजों में कई छात्र दाखिले के लिए पहुंचे। 11 हजार 100 सीटों पर दाखिला लिया गया है। सबसे अधिक मांग जूलॉजी, हिन्दी और साइकोलॉजी में थी। छात्रों और कॉलेजों की मांग पर इन विषयों में सीटें भी बढ़ाई गई हैं।विवि में पीजी की कक्षा 18 मार्च से शुरू हो चुकी है। नया दाखिला लेने वाले छात्र अब सीधे कक्षा में शामिल हो जाएंगे। उधर, कई विभागों ने यूएमआईएस में शिकायत की है कि एनएसएस और एनसीसी में सीटें घटा दी गईं, लेकिन इसकी सूचना नहीं दी गई। एनएसएस और एनसीसी में पहले चार सीटें थीं, उसे दो कर दिया गया है। सूचना नहीं होने से विभागों ने पुरानी सीटों में दाखिले लिये। इस कारण दो छात्रों का दाखिला तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.