मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में नामांकन के लिए जारी थर्ड मेरिट लिस्ट का दाखिला चार अप्रैल तक लिया जाएगा। मंगलवार देर शाम 24 मार्च से 4 अप्रैल तक नामांकन लेने का निर्देश सभी विभागाध्यक्षों को दिया गया है।पीजी सत्र 2025-27 में तीसरी मेधा सूची पर नामांकन लेने को लेकर पिछले दो दिनों से मामला लटका हुआ था। डीएसडब्ल्यू ने सभी प्राचार्य और विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन लेते समय उनके द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेजों की जांच कर लेंगे। विषय परिवर्तन करने वालों के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है। जिन छात्र छात्राओं ने अपना विषय परिवर्त्तन किया है, वे केवल उन्हीं विषयों में नामांकन ले सकते हैं, जिसमें प्रैक्टिकल नहीं होता है।कर्मी हड़ताल पर, कैसे होगा नामांकन?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.