दरभंगा, मई 5 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन पांच मई को किया जायेगा। ऊर्जा और पर्यावरण विषयक सेमिनार मे सहभागिता नि:शुल्क है। किसी भी विषय मे पढ़ने वाले प्रतिभागी उक्त सेमिनार में भाग ले सकते हैं। सेमिनार की अध्यक्षता भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नौशाद आलम करेंगे। मुख्य वक्ता लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलवर, राजस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेआर अंसारी होंगे। यह निर्णय विभाग में आयोजित बैठक में लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.