धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी ब्लॉक परिसर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब सख्त हो गया है। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने शनिवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीजी कैंपस का निरीक्षण किया। साथ ही कब्जा करने वालों को दो दिनों में जमीन खाली करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर अभियान चलाकर कब्जा हटाया जाएगा। मौके पर प्राचार्य डॉ आरके महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण और धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों का दल पहले पीजी ब्लॉक के मुख्य द्वार के पास शन...