भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी फिजिक्स और पीजी गणित के सेमेस्टर-2 के प्रश्न पत्र लीक की आशंका के बाद दो हेड को परीक्षा विभाग ने शोकॉज पूछा है, लेकिन दिलचस्प बात है कि दोनों विभागों के हेड ने कहा है कि बुधवार की शाम तक उन्हें नोटिस नहीं मिला है। जबकि परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा का कहना है कि दोनों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्हें 48 घंटे में जवाब देना है। पीजी फिजिक्स के हेड डॉ. सुदेश जायसवाल ने कहा कि वे अवकाश पर हैं, उनके प्रभार में डॉ. कंचन हैं, लेकिन अब तक परीक्षा विभाग से बुधवार की शाम तक किसी तरह का शोकॉज नोटिस नहीं मिला था। बुधवार की रात शाम 7.30 के बाद उनके वाट्सएप पर नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन इसमें कहीं से भी विभ...