दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2025-27) की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा नौ मार्च से आयोजित की जाएगी। 14 मार्च तक चलने वाली परीक्षा गृह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, अर्थात छात्र-छात्राएं अपने-अपने संबंधित स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष या कॉलेज में ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन कॉलेजों में किसी विषय में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम होगी, वैसे विषयों की परीक्षा संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में आयोजित होगी। बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रधानाचार्य अपने स्तर से करेंगे। प्रायोगिक परीक्षा का अंक विवि पोर्टल पर ऑनलाइन भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.