वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। स्पॉट रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थियों की संख्या देखते हुए बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने दो स्पॉट राउंड चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को पीजी स्पॉट रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन होगा। इसके बाद 16 जुलाई से स्पॉट राउंड में सीट आवंटन और सीट लॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएचयू के 150 से ज्यादा पीजी पाठ्यक्रमों में इस वर्ष प्रवेश के लिए कुल 8400 सीटें निर्धारित थीं। सीट आवंटन के चार सामान्य राउंड में लगभग छह हजार सीटें भरी जा चुकी हैं। अब कुल 2400 सीटें बची हैं, जिनमें विभिन्न कोटे, विदेशी छात्र, बीएचयू कर्मचारी परिवार कोटा सहित अन्य सुपरन्यूमरेरी सीटें शामिल हैं। स्पॉट राउंड में बीएचयू समर्थ पर अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के आधा...