पीजी प्रवेश आवेदनों की जांच के लिए विभागवार समितियां गठित
बरेली, जून 18 -- बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए विभागवार समितियों का गठन किया है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी तथा सभी आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित विभागों में जमा करने होंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, प्रवेश नियंत्रक समेत अन्य को पत्र जारी करते हुए कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभाग के एक प्राध्यापक को आवेदन पत्रों और संलग्न दस्तावेजों की जांच का दायित्व सौंपेंगे। साथ ही विभागों में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को भी आवेदन पत्र जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- पीजी प्रवेश आवेदनों की जांच के लिए विभागवार समितियां गठित अभ्यर्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.