पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की 15 एवं 20 को होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दी गई है। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की 15 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 28 मार्च को होगी। वहीं 20 मार्च को स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की होने वाली परीक्षा अब 23 मार्च को होगी। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.